Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवन नाइट स्टैंड के सवाल पर सुनीता आहूजा ने लिया SRK का...

वन नाइट स्टैंड के सवाल पर सुनीता आहूजा ने लिया SRK का नाम, बोलीं- वो मेरी पहली पसंद हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक शो के Rapid Fire सेगमेंट में उनसे शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हर्षवर्धन राणे को लेकर एक काल्पनिक सवाल किया गया। जवाब में सुनीता ने बिना ज्यादा वक्त लिए शाहरुख खान का नाम चुना।

दरअसल, सुनीता से पूछा गया था कि इन तीन एक्टर्स में से वह कथित तौर पर ‘वन नाइट स्टैंड’ के लिए किसे चुनेंगी। इसके जवाब में उन्होंने शाहरुख को अपनी पहली पसंद बताया। उन्होंने कहा कि उनसे कुछ भी पूछा जाए, उनकी पहली प्रायोरिटी शाहरुख खान ही रहेंगे।

शाहरुख की तारीफ करती दिखीं सुनीता

बातचीत के दौरान सुनीता ने शाहरुख खान के लिए अपनी पसंद खुलकर जाहिर की। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गया।

वन नाइट स्टैंड के लिए शाहरुख खान फर्स्ट चॉइस, सुनीता आहूजा ने शाहिद  कपूर-हर्षवर्धन राणे को ठुकराया | Sunita Ahuja Chooses Shah Rukh Khan For  Hypothetical One Night Stand ...

हालांकि, यह पूरा सवाल Rapid Fire का हिस्सा था और काल्पनिक स्थिति को लेकर पूछा गया था। सुनीता पहले भी अपने सीधे जवाबों और पर्सनल लाइफ से जुड़े बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

गोविंदा से शादी पर बोलीं- कोई पछतावा नहीं

इसी बातचीत में सुनीता ने पति गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है। जब वह पहली बार गोविंदा से मिली थीं, तब उन्हें वह अच्छे और ईमानदार इंसान लगे थे।

Govinda Wife Sunita Ahuja names Shah Rukh Khan regarding one-night stand  question says He is my first priority | 'वन नाइट स्टैंड' पर सुनीता आहूजा ने  लिया शाहरुख खान का नाम, बोलीं- '

सुनीता ने खुद को काफी इमोशनल बताते हुए कहा कि कई लोग उन्हें सख्त समझते हैं, लेकिन वह जो भी कहती हैं, दिल से कहती हैं।

यह भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम’ के 6 अंतरे अनिवार्य करने के कानून को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

अब मैंने भी अपनी जिंदगी जीना शुरू किया

अपनी मौजूदा जिंदगी को लेकर भी सुनीता ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार होना चाहिए। गोविंदा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी जी रहे हैं और अब उन्होंने भी अपनी जिंदगी जीना शुरू कर दिया है।

किसी के बाप का नहीं पीती', दारू पीने पर ट्रोल सुनीता, दिया जवाब - Sunita  ahuja wont give up alcohol reply to troll says dont drink anyone father  liquor not monk govinda

पिछले कुछ समय से सुनीता टीवी और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पर भी लगातार दिखाई दे रही हैं। अपनी बेबाक बातचीत के कारण वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन