Friday, July 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरामायणम ट्रेलर से गायब रहे सनी देओल, हनुमान की झलक क्यों नहीं...

रामायणम ट्रेलर से गायब रहे सनी देओल, हनुमान की झलक क्यों नहीं दिखाई गई?

मुंबई: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आए। हालांकि, ट्रेलर में हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल की एक भी झलक नहीं दिखाई गई, जिसके बाद फैंस के बीच कई सवाल उठने लगे हैं।

ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान

करीब 4 मिनट लंबे ट्रेलर में फिल्म के कई अहम किरदारों को दिखाया गया, लेकिन सनी देओल न तो स्क्रीन पर नजर आए और न ही उनकी आवाज सुनाई दी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर हनुमान के किरदार को क्यों छिपाया गया।

क्या है इसकी संभावित वजह?

फिल्म के निर्माताओं ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फैसला फिल्म की कहानी को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ये भी पढ़े

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर

जानकारी के मुताबिक, ‘रामायणम’ दो भागों में रिलीज होगी। वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान हनुमान की कथा में एंट्री सीता हरण के बाद होती है, जब उनकी मुलाकात भगवान राम और लक्ष्मण से होती है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म का पहला भाग सीता हरण तक की कहानी दिखाएगा, इसलिए हनुमान के किरदार को फिलहाल सरप्राइज के तौर पर छिपाकर रखा गया है।

दूसरे पार्ट में दिखेगा दमदार रोल

सनी देओल पहले ही बता चुके हैं कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उनका लंबा शूटिंग शेड्यूल बाकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दूसरे पार्ट में उनका किरदार पूरी ताकत के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। यह भी चर्चा है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स केवल हनुमान के किरदार पर आधारित एक अलग टीजर जारी कर सकते हैं।

दिवाली पर रिलीज होगा पहला पार्ट

फिल्म ‘रामायणम’ का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज किए जाने की योजना है। फिलहाल फैंस को सनी देओल के हनुमान अवतार की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन