Thursday, July 30, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का ट्रेलर

ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर

मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के पहले भाग का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म के ट्रेलर को 30 जुलाई की सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त के शुभ समय में दुनिया भर में लॉन्च किया गया।

कई भाषाओं में जारी किया गया ट्रेलर

मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ जारी किया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन

कई लोगों ने फिल्म के भव्य सेट, विजुअल इफेक्ट्स और कलाकारों के लुक की जमकर तारीफ की। कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी भावना बताया। वहीं, कई दर्शकों ने रावण के किरदार में यश की कास्टिंग और सीता के रूप में साई पल्लवी के लुक की सराहना की।

ये भी पढ़े

‘रामायण’ के बाद सागर पिक्चर्स लाएगा ‘श्रीमद्भागवतम’

हालांकि, ट्रेलर को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए। कुछ यूजर्स ने यश और साई पल्लवी के हिंदी संवादों को लेकर प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ ने साई पल्लवी के लुक और एक्सप्रेशन पर अपनी राय रखी। कुछ दर्शकों का कहना है कि ट्रेलर में कहानी की भावनाओं से ज्यादा विजुअल्स और भव्यता पर फोकस किया गया है।

इससे पहले फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर लॉन्च की जानकारी देते हुए बताया था कि हिंदू परंपरा में सुबह 4 से 5 बजे के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। इसे शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष महत्व दिया जाता है, इसी वजह से ट्रेलर रिलीज के लिए इस समय को चुना गया।

4000 करोड़ के बजट में बन रही है फिल्म

‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘दंगल’ जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG संभाल रही है।

दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी

फिल्म के पहले भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जारी है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है।यह फिल्म 5 से 8 नवंबर 2026 के बीच दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन