Tuesday, September 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसुप्रीम कोर्ट बोला-प्राइवेट अस्पताल इंडस्ट्री की तरह काम कर रहे,केंद्र से पूछा...

सुप्रीम कोर्ट बोला-प्राइवेट अस्पताल इंडस्ट्री की तरह काम कर रहे,केंद्र से पूछा 16% से ज्यादा मार्जिन क्यों?

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से पूछा कि दवाओं की MRP, रिटेल कीमत से 16% से ज्यादा क्यों होनी चाहिए। कोर्ट ने सवाल किया कि सभी दवाओं पर अधिकतम 16% मार्जिन की सीमा क्यों नहीं तय की जा सकती। दवाओं के लिए अलग-अलग नियम क्यों हैं।

कोर्ट ने कैंसर की एक दवा का उदाहरण दिया

कोर्ट ने कैंसर की एक दवा का उदाहरण दिया, जिसकी रिटेल कीमत करीब 2,700 रुपये थी, लेकिन MRP 27  हजार रुपये थी। कोर्ट ने पूछा कि यदि मरीज सरकारी योजना में इलाज करा रहा है तो इतनी बढ़ी कीमत का भुगतान कौन करता है। इसका बोझ सरकारी खजाने और टैक्सपेयर्स पर ही पड़ता है।

प्राइवेट हॉस्पिटल इंडस्ट्री की तरह काम कर रहे हैं

कोर्ट ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल इंडस्ट्री की तरह काम कर रहे हैं। वे मरीजों को अपनी फार्मेसी से ही दवा खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। कोर्ट ने अस्पतालों के मुनाफे और दवाओं की कीमत तय करने के लिए एक समान नियम की जरूरत पर भी सवाल उठाया।

ये भी पढ़ें: भारत-म्यांमार सीमा पर घात लगाकर हमला, असम राइफल्स का जवान शहीद; 4 घायल

दवाओं से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई 

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने दवाओं की कीमत,जेनेरिक दवाओं की प्रिस्क्रिप्शन और मेडिकल डिवाइस के कंट्रोल से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन