मुंबई: पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 2026-27 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल सकते हैं। वे पहले एलीट ग्रुप D मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ खेल सकते हैं। यह मुकाबला 11 अक्टूबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच IPL 2026 में खेला था।
वहीं, पूर्व मुंबई कप्तान शार्दूल ठाकुर हाथ की चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी स्थान पर तुषार देशपांडे मुंबई के तेज गेंदबाजी अटैक की अगुआई करेंगे।
पिछले साल खेला था रणजी मैच
अब तक 86 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया। यहां तक आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्मबाब्वे, अफगानिस्तान और जापान सीरीज की टीमों में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। सिलेक्टर्स ने उनके खराब फॉर्म को वजह बताया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस से कहा- सिर्फ CCTV लगाने से नहीं चलेगा काम
हाथ में चोट की वजह से बाहर रह सकते हैं शार्दुल
सूत्रों के मुताबिक, शार्दूल को हाथ में चोट तब लगी, जब आयुष म्हात्रे के लगाए शॉट से गेंद उनके हाथ पर लगी। इस चोट के कारण वह कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं।
रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई के लिए सीजन शुरू होने से पहले शार्दूल की गैरमौजूदगी बड़ा झटका है। 34 साल के शार्दुल ने पिछले सीजन मुंबई के लिए छह मैच खेले थे। उन्होंने 13 विकेट लिए थे और आठ पारियों में 130 रन बनाए थे।
शार्दुल का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच वेस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में था। यह मुकाबला BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ जोन के खिलाफ हुआ था। उस मैच की दोनों पारियों में शार्दुल केवल एक विकेट ले सके थे।

