पश्चिम बंगाल। नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त पीए रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। एक और व्यक्ति गाड़ी में मौजूद था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। कुल 10 राउंड फायर हुआ है। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं, जो दिल के आर-पार हो गईं, एक गोली पेट में लगी। हमले में रथ के ड्राइवर और एक अन्य को भी दाहिने हाथ, पेट और छाती में गोली लगी हैं। भाजपा ने टीएमसी पर रथ की हत्या का आरोप लगाया है।
टीएमसी ने आरोपों का खंडन करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे के करीब बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता को भी गोली मारी गई। उसकी हालत गंभीर है। राज्य में बीते 2 दिन में पीए रथ के अलावा भाजपा के 2 और कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

