Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsWPL ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, अगले ही दिन तनीषा सिंह ने...

WPL ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, अगले ही दिन तनीषा सिंह ने 38 गेंद में जड़ा शतक

पुणे: महिला क्रिकेट में दिल्ली की बल्लेबाज तनीषा सिंह ने अपनी तूफानी पारी से सबका ध्यान खींचा है। WPL 2027 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के एक दिन बाद तनीषा ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने छह विकेट पर 262 रन बनाकर घरेलू महिला टी-20 क्रिकेट में एक पारी के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया।

47 गेंदों में 119 रन की पारी

तनीषा सिंह ने केवल 47 गेंदों पर 119 रन बनाए। उनकी पारी में 25 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 38 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

महिला टी-20 क्रिकेट में 38 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा पहले भी हो चुका है। इस सूची में किरण नवगिरे 34 गेंद और सोफी डिवाइन 36 गेंद में शतक के साथ उनसे आगे हैं। डिएंड्रा डॉटिन भी 38 गेंदों में शतक लगा चुकी हैं।

दिल्ली ने बनाया ऐतिहासिक स्कोर

दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 262 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने घरेलू महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गोवा के नाम था, जिसने 2019-20 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दो विकेट पर 257 रन बनाए थे।

262 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम निर्धारित पारी में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी। दिल्ली ने यह मुकाबला 108 रन से जीत लिया।

यह भी पढ़ें: यूपी में सरकारी नौकरी के नियम सख्त, हिंसक प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों पर हो सकती है कार्रवाई

WPL ऑक्शन में नहीं मिला था मौका

तनीषा सिंह के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है, क्योंकि वह एक दिन पहले हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के ऑक्शन में अनसोल्ड रह गई थीं। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में हिस्सा लिया था, लेकिन पांचों फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया। अब इस बड़ी पारी के बाद तनीषा ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया है। यदि WPL के दौरान किसी टीम को चोटिल खिलाड़ी की जगह रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ती है, तो उनके नाम पर दोबारा विचार किया जा सकता है।

तनीषा की इस पारी ने दिखाया कि नीलामी में मौका नहीं मिलने के बावजूद खिलाड़ी के पास मैदान पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर रहता है। दिल्ली की रिकॉर्डतोड़ जीत और तनीषा के शतक ने घरेलू महिला क्रिकेट में नई चर्चा शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन