Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपारंपरिक वेशभूषा में नजर आए टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर

तिरुमाला: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रविवार को आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति बालाजी) पहुंचे। इस दौरान हार्दिक ने मंदिर की परंपरा के अनुसार सिर मुंडवाकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। उनके साथ उनकी करीबी मित्र माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों पारंपरिक सफेद परिधान में मंदिर परिसर में नजर आए।

बाल दान कर जताई आस्था

तिरुपति बालाजी मंदिर में श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने या ईश्वर के प्रति समर्पण व्यक्त करने के लिए बाल दान (मुंडन) कराते हैं। हार्दिक पंड्या का मुंडन भी इसी परंपरा का हिस्सा माना जा रहा है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां बाल दान करते हैं। मंदिर प्रशासन इन बालों की नीलामी करता है, जिससे होने वाली आय का उपयोग धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किया जाता है।

IPL 2026 के बाद से मैदान से दूर हैं हार्दिक

हार्दिक पंड्या IPL 2026 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। पहले उन्हें पीठ में अकड़न की समस्या हुई और उसके बाद जांघ की चोट के कारण उनकी वापसी लगातार टलती रही। IPL 2026 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें-

91 गेंद… 233 रन! अभिषेक शर्मा का बल्लेबाज़ी तूफान

कई अहम सीरीज से भी रहे बाहर

चोट के कारण हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज, इंग्लैंड दौरे की वनडे और टी-20 सीरीज तथा जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर रहे। ऐसे में तिरुपति में उनकी मौजूदगी को कई लोग क्रिकेट में वापसी से पहले आध्यात्मिक तैयारी के तौर पर देख रहे हैं।

मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें भी तेज

हार्दिक पंड्या को लेकर यह चर्चा भी तेज है कि वह आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हार्दिक 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की और 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी करते हुए टीम की कमान संभाली। पिछले कुछ सीजन से उनकी कप्तानी और भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं।

क्या जल्द होगी मैदान पर वापसी?

क्रिकेट प्रशंसकों की नजर अब हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर टिकी है। अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और घरेलू टी-20 लीग में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन