Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25...

ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार: जीतू पटवारी

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भोपाल स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ग्वालियर सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात की और हादसे की परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली।

प्रशासनिक लापरवाही से गई 16 जानें

पटवारी ने कहा कि ग्वालियर का दर्दनाक हादसा कई परिवारों के जीवन में कभी न भरने वाला दुख छोड़ गया है। गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करना पड़ा। प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। समय रहते उचित व्यवस्था और सतर्कता बरती जाती तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे।

लगातार हादसों से सुरक्षा पर सवाल?

पटवारी ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही घटनाएं सरकार की संवेदनशीलता और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत, बालाघाट हादसा, इंदौर में दूषित पानी से मौतें, सागर शराब कांड, ग्वालियर सड़क हादसा और बैतूल में खाटू श्याम दर्शन को जा रहे परिवार के साथ हुई दुर्घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रभावित परिवारों को न्याय, उचित उपचार और पर्याप्त आर्थिक सहायता मिलना सरकार की जिम्मेदारी है।

मुआवजे की मांग

उन्होंने मांग की कि मृतकों के हर परिवार को कम से कम 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करे। केवल आश्वासन देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। सरकार को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए और सड़क सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं व प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बीना में 50 हजार करोड़ से बनेगी पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री, सालाना 22 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य

इस दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विभा पटेल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, जिला संगठन महामंत्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन