हैदराबाद:आज के टाइम में जंग लड़ने का तरीका पूरी तरह बदल चुका हैअब युद्ध के मैदान में बड़े-बड़े लड़ाकू विमानों से ज्यादा छोटे, सस्ते और आत्मघाती ड्रोन्स का दबदबा बढ़ रहा है ।इसी बीच भारत के डिफेन्स सेक्टर और स्टार्टअप वर्ल्ड से एक बेहद प्राउड करने वाली खबर आई है।हैदराबाद के एक स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने भारत का सबसे तेज किलर ड्रोन तैयार कर लिया है जिसका नाम है ‘आहुति Mk-II’ इस स्वदेशी इंटरसेप्टर ड्रोन ने 498 किमी/घंटा की तूफानी स्पीड हासिल करके ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
10 बार बदला डिजाइन, 400 एम्पीयर की पावर से मिली स्पीड
498 किमी/घंटा की माइंड-ब्लोइंग स्पीड पाना कोई बच्चों का खेल नहीं था इसके लिए कंपनी के इंजीनियरों ने ड्रोन के लुक, मोटर और इंजन पर जी-तोड़ काम किया। इस तूफानी स्पीड तक पहुंचने के लिए ड्रोन के 10 अलग-अलग मॉडल्स बनाए गए. यह ड्रोन एक बार में 400 एम्पीयर की हैवी पावर खींचता है, जिससे इसे रॉकेट जैसी रफ्तार मिलती है. इससे पहले कंपनी ने इंडियन आर्मी को 300 किमी/घंटा वाले ड्रोन्स दिए थे, जिन्हें अब और ज्यादा अपग्रेड कर दिया गया है। सिक्योरिटी रीजन्स की वजह से इस किलर ड्रोन की सही कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है.
आर्मी की फायरिंग रेंज में हुआ टेस्ट
कंपनी ने इस ड्रोन की ताकत जांचने के लिए इंडियन आर्मी की मदद से बबीना और गोपालपुर फायरिंग रेंज में कड़े टेस्ट किए,जहां यह पूरी तरह पास हुआ। कंपनी का मेन गोल यह है कि बहुत कम बजट में ऐसे खतरनाक हथियार बनाए जाएं जिससे देश के डिफेन्स बजट पर ज्यादा बोझ न पड़े और हमारी सेना को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी मिल जाए.
2032 तक क्रूज मिसाइल बनाने का बड़ा प्लान
अपोलियन डायनेमिक्स सिर्फ ड्रोन्स बनाकर रुकने वाला नहीं है. उनका विजन साल 2032 तक एक बड़ा ‘क्रूज मिसाइल प्लेटफॉर्म’ तैयार करने का है, जो हजारों किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम होगा. सबसे बढ़िया बात यह है कि इस मिशन में भारत के मशहूर ‘अग्नि मिसाइल प्रोग्राम’ के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर एम. राम मनोहर बाबू इस स्टार्टअप का मार्गदर्शन कर रहे हैं.

