Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशएक युग का अंतः सत्ता के शाश्वत खिलाड़ी अजित पवार की अचानक...

एक युग का अंतः सत्ता के शाश्वत खिलाड़ी अजित पवार की अचानक विदाई

मुम्बई। महाराष्ट्र की राजनीति के उन विरले नेताओं में से एक, जिनका नाम सुनते ही सत्ता, रणनीति और राजनीति की गूढ़ समझ का ख्याल आता था। आज वह हमेशा के लिए थम गया। अजित पवार, राजनीति के सबसे स्थिर स्तंभों में से एक, अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार को रायगढ़ की रैली से लौटते समय हुए भयानक प्लेन क्रैश ने न सिर्फ एक अनुभवी नेता को छीन लिया, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक शून्य भी छोड़ दिया है।
बारामती, पवार का खुद का गढ़ था और उनकी जिन्दगी का राजनीतिक केंद्र रहा। बुधवार (28 जनवरी) को यहां जिला परिषद चुनाव को लेकर प्रचार करने के लिए वे अपने स्मंतरमज-45 प्लेन से आ रहे थे, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी अस्पताल में उनकी जान नहीं बच पाई। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ है।
राजनीति में शोक की लहर
राजनीतिक गलियारों में अजित पवार को सत्ता से हटाना आसान नहीं यह कहावत वर्षों से सुनाई देती थी और इसका कारण उनका सियासी अनुभव और समझ हर बदलते राजनीतिक समीकरण में खुद को मजबूत स्थिति में बनाए रखना था। सत्ता के बीच एक धुरि रहे, गठबंधन आए और गए, पर पवार हर बार कहीं न कहीं शासन के केंद्र में दिखे। उन्होंने छह बार उपमुख्यमंत्री के रूप में सेवा की यह सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक उपयोगिता और विश्वास का प्रतीक थी।
आज उन्हें 4 रैलियां करनी थीं
स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलना, चुनावी तैयारियों पर नजर रखना और जिला परिषद चुनाव के लिए जोश भरना लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बारामती में उनके इंतजार में खड़ी उम्मीदें अब शोक में बदल गई हैं।
एक युग का अंत हो गया है
राजनीति के पावर पॉलिटिक्स के इस मजबूत चेहरे ने निश्चित ही महाराष्ट्र की राजनीति को एक नई दिशा दी और आज उसकी यादें ही उसे जीवित रखेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन