कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो का हिस्सा बनने के बाद देश भर में प्रसिद्धि हुई थीं अमिता सिंह
ग्वालियर। टीवी जगत के प्रसिद्ध प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख की राशि जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्योपुर जिले में पदस्थ रहते हुए वर्ष 2021 में आई बाढ़ के बाद राहत राशि वितरण में गंभीर अनियमितताएं जांच में उजागर हुई थीं। आरोप है कि उन्होंने बाढ़ राहत राशि में 2.5 करोड़ रुपए का घोटाला किया था।
श्योपुर जिले में बाढ़ राहत घोटाले के मामले में पूर्व तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2021 की बाढ़ के बाद राहत राशि के वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुईं। लगभग 794 वास्तविक लाभार्थियों की जगह 127 फर्जी खातों में करीब 2.57 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। इनमें कई खाते पटवारियों और उनके परिजनों से जुड़े पाए गए।
इस मामले में कुल 110 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 25 पटवारी शामिल हैं। अब तक तहसीलदार सहित 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जांच में ठोस साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की गई है और आगे भी नए खुलासों की संभावना है।
जो थी बिग-बी के शो में मेहमान, ‘वो’ 50 लाख के घोटाले में गिरफ्तार…
RELATED ARTICLES

