Sunday, June 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news14 जून को यमुना के 28 घाटों पर चलेगा ‘मां यमुना तट...

14 जून को यमुना के 28 घाटों पर चलेगा ‘मां यमुना तट स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी नेतृत्व

दिल्ली। दिल्ली सरकार 14 जून को यमुना नदी के 28 घाटों पर ‘मां यमुना तट स्वच्छता अभियान’ चलाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में होने वाले इस अभियान का उद्देश्य यमुना नदी को स्वच्छ बनाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी स्थित ठोकर नंबर-14 घाट पर अभियान का नेतृत्व करेंगी। वहीं दिल्ली के सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग घाटों पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगे।

यह अभियान सुबह 6 बजे से शुरू होगा। इसमें हजारों दिल्लीवासी, स्वयंसेवक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठन श्रमदान करेंगे। यमुना के प्रमुख घाटों और तटों पर एक साथ सफाई अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए सरकार के साथ-साथ हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

अभियान के दौरान लोगों को यह संकल्प भी दिलाया जाएगा कि वे पूजा सामग्री, फूल-माला, मूर्तियां, प्लास्टिक और अन्य कचरा यमुना में नहीं डालेंगे तथा नदी और उसके तटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ विजन से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष चलाए गए ‘मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य’ अभियान में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था और 12 टन से अधिक कचरा एकत्र कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया था। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस बार अभियान को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 31 to 6 June 2026
Bhopal- 24 to 30 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन