Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअचानक चढ़ने लगा एमपी में सियासी पारा, किसान, कलह और ’औकात’ की...

अचानक चढ़ने लगा एमपी में सियासी पारा, किसान, कलह और ’औकात’ की जंग हुई तेज

भोपाल। इन दिनों प्रदेश की राजनीति अंतर्विरोधों के चौराहे पर खड़ी नजर आ रही है। एक तरफ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल में किसान महापंचायत के जरिए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हुंकार भरने 24 फरवरी को आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपने ही घर की कलह से जूझ रही है। वहीं इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एआई सम्मिट के विरोध प्रर्दशन का विरोध झड़प में बदलना सवालों के घेरे में आ गया।
कांग्रेस एक हाथ में झंडा, दूसरे में इस्तीफा
किसान आंदोलन को राष्ट्रीय धार देने की कोशिशों के बीच, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा कांग्रेस के लिए ’टाइमिंग’ की बड़ी चूक साबित हुआ है। हालांकि कटारे इसे निजी कारण बता रहे हैं, लेकिन बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मंथन वाले तंज और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के सम्मान न मिलने वाले बयान ने नेतृत्व के संकट को सरेआम कर दिया है।
सदन में बिगडे़ बोल, मर्यादा हुई तार-तार
सियासी गर्मी सिर्फ सड़कों पर नहीं, विधानसभा में भी दिखी। बजट सत्र के दौरान कैलाश विजयवर्गीय की ’औकात’ वाली टिप्पणी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के तीखे पलटवार ने चर्चा के स्तर को व्यक्तिगत बना दिया। विपक्ष जहाँ गंदे पानी से मौत और नकली खाद-बीज पर जवाब मांग रहा है, वहीं सत्ता पक्ष आंकड़ों से घेराबंदी कर रहा है।
एआई सम्मिट का विरोध पड़ा भारी
दिल्ली में आयोजित एआई सम्मिट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा लगातार विरोध अब भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। जहां इंदौर में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर विरोध को नफरत का रंग दे दिया। तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की देश के विकास का समर्थन करने की बजाय अमर्यादित विरोध आमजनता के गले नहीं उतर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन