8 श्रद्धालुओं की मौत दर्जनों घायल, प्रशासन कर रहा मामले की जांच
पटना। बिहार के नालंदा में मंगलावार की सुबह एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई। प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में लगे मेले में पूजा के दौरान अचानक मची भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मेले में उमड़ी भारी भीड़ के अनियंत्रित होने से यह हादसा घटित हुआ है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुटी है।
चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को लगे मेले के दौरान शीतला माता मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ परंपराअनुसार जुटती है। इसी दौरान अचानक हुई अफरा-तफरी के चलते भगदड़ मच गई और 8 लोगों की दबकर मौत होने की खबर है। वहीं 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। यह पूरा मामला दीपनगर क्षेत्र का है। हादसा इतना गंभीर है कि मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
अफरा-तफरी और भगदड़
पूजा के दौरान मची भीड़ के चलते अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इससे लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई, देखते ही देखते यह स्थिति भगदड़ में बदल गई। भीड़ से बाहर निकलने की कोशिश में स्थिति और खराब हो गई और भगदड़ का रूप धारण कर लिया। इसी दौरान कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई लोगों की अस्पताल जाते समय जान चली गई।
जिला प्रशासन पहुंचा मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी। घायलों को तुरंत नालंदा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर किया गया है।
मंदिर परिसर प्रशासन ने कराया खाली
प्रशासन ने घटना के बाद मंदिर परिसर को खाली करा लिया है और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि मंगलवार को यहां भारी भीड़ उमड़ती है, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ की वजह आई सामने !
RELATED ARTICLES

