सिवनी/नितिन तिवन: 12 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आयाम आरोग्य भारती की जिला शाखा सिवनी (महाकौशल प्रांत) का गठन रविवार, 12 जुलाई 2026 को किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री भोलानाथ जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 बजे आशीर्वाद पैलेस, सिवनी में किया गया। कार्यक्रम में जिले के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहभागिता रही। इस दौरान आरोग्य भारती के उद्देश्य, संगठन के विस्तार तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा (अस्थि रोग विशेषज्ञ) रहे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोलानाथ जी, प्रांत सचिव श्रीमती अनिता मिश्रा,एवं आरोग्य भारती के विभाग संयोजक डॉ. नीरज अरोरा रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गजेंद्र डहरवाल ( पंचकर्म चिकित्सक) ने किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात आरोग्य भारती के संगठन मंत्री श्रीमान भोलानाथ जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ, तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा का उद्बोधन हुआ। उसके उपरांत जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई ।
जिसमें आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश तिवारी ( केवलारी) डॉ नरेंद्र ठाकुर ( सचिव) डॉ.अमित सोनगोटिया (कोषाध्यक्ष) डॉ राजेंद्र बिसेन डॉ.भूपेंद्र मिश्रा और डॉ.विनोद गुप्ता (उपाध्यक्ष) डॉ. संदीप जयसवाल (सहसचिव)और डॉ.मीना श्रीवास्तव महिला (अध्यक्ष) के नामों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में सिवनी कटंगी बालाघाट बरघाट केवलारी और छिन्दा से लगभग 125 डॉक्टर शामिल हुए, कार्यक्रम में मातृशक्ति संगठन, पतंजलि योग परिवार और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मैं डॉक्टर अविनाश तिवारी ने सभी आमंत्रित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी,कार्यक्रम उपरांत भोजन की व्यवस्था भी रही।

