Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसचिव जी की 'Dalimb' का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज!

सचिव जी की ‘Dalimb’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज!

मुंबई: कॉमेडी और सरल किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाले जितेंद्र कुमार अब एक बिल्कुल नए और गंभीर अंदाज में वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘Dalimb’ का 47 सेकेंड का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन हर फ्रेम दर्शकों के मन में बेचैनी और रहस्य का एहसास छोड़ जाता है। यही वजह है कि यह छोटी-सी झलक भी लोगों को फिल्म का इंतजार करने पर मजबूर कर रही है।

47 सेकेंड का टीजर… लेकिन असर लंबे समय तक

बता दें टीजर की शुरुआत एक डरी-सहमी बच्ची से होती है। इसके बाद कैमरा जितेंद्र कुमार के किरदार पर जाता है, जो दीवार से चेहरा टिकाए गहरे तनाव और डर में नजर आते हैं। पूरे टीजर में भागते लोग, पुलिस की मौजूदगी, रहस्यमयी माहौल और अंत में पारंपरिक मुखौटे की झलक कहानी को और ज्यादा रहस्यमयी बना देती है। बिना किसी संवाद के भी टीजर दर्शकों को कई सवालों के साथ छोड़ देता है।

क्या है ‘Dalimb’ की कहानी?

फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें यादों, सच्चाई, भ्रम और मानसिक संघर्ष के बीच की महीन रेखा को दिखाया गया है। कहानी एक लोक कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अतीत और एक गहरे रहस्य से जूझ रहा है। धीरे-धीरे उसकी जिंदगी में ऐसी घटनाएं होती हैं, जो उसे भय, भ्रम और सच्चाई के बीच  उलझा देती हैं।

‘Dalimb’ नाम का क्या है मतलब?

फिल्म के पोस्टर और टीजर में अनर (Pomegranate) को खास प्रतीक के तौर पर दिखाया गया है। ‘Dalimb’ कई भारतीय भाषाओं में अनार को कहा जाता है। पोस्टर में बीच से कटा हुआ अनार और उससे टपकते लाल दाने दिखाई देते हैं, जो कहानी में छिपे रहस्य, खून, भावनाओं और मनोवैज्ञानिक संघर्ष का प्रतीक माने जा रहे हैं।

OTT पर होगी रिलीज

फिल्म का निर्माण Ellipsis Entertainment ने किया है। इसकी कहानी और निर्देशन प्रिया एवेन ने किया है। जबकि फिल्म के संवाद वरद भटनागर ने लिखे हैं। ‘Dalimb’ का प्रीमियर सीधे ZEE5 पर होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

पहली बार सुनी कहानी और तुरंत कर दी हां- जितेंद्र कुमार

फिल्म में ‘सूरज’ का किरदार निभा रहे जितेंद्र कुमार का कहना है कि कहानी सुनते ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी थी। उनके मुताबिक यह किरदार उनके अब तक के सभी रोल्स से बिल्कुल अलग है और भावनात्मक रूप से काफी जटिल है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस किरदार की मानसिक यात्रा से खुद को जोड़ पाएंगे।

‘Dalimb’ की स्टार कास्ट

फिल्म में जितेंद्र कुमार के साथ कई दमदार कलाकार नजर आएंगे—

  • जितेंद्र कुमार
  • प्रिया बापट
  • क्षितिज दाते
  • कविन दवे
  • साई प्रसाद
  • हरीश कुलकर्णी
  • सागर यादव
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन