Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,000 अंक उछला; निफ्टी 22,900 के...

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,000 अंक उछला; निफ्टी 22,900 के पार

मुंबई: शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा उछलकर 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी 280 अंक चढ़कर 22,900 के पार पहुंच गया है।15 अक्टूबर को बाजार में आईटी और FMCG शेयरों में खरीदारी का माहौल है। वहीं, सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। बाजार में तेजी के बीच निवेशकों की नजर अब आगे के कारोबार और प्रमुख सेक्टरों के प्रदर्शन पर बनी हुई है।

 कच्चे तेल का सस्ता होना शेयर बाजार में तेजी की वजह 

शेयर बाजार में तेजी की वजह सस्ते हुए कच्चे तेल को माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड 1.05% गिरकर 94 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 1.63% गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इससे भारत का आयात बिल कम होगा और अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी।

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल सर्विसेज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा। कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी करेगी।एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड 1,065 रुपए से 1,119 रुपए तय किया है। कंपनी का टारगेट IPO से 30 हजार करोड़ रुपए जुटाने का है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी

 इन्वेस्टर्स 19 अक्टूबर से लगा सकेंगे बोली

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, एंकर इन्वेस्टर्स यानी बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए बिडिंग की तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन