वांशिगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अमेरिका रविवार को हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान कभी परमाणु हथियार न बना सके।
ट्रम्प ने फ्लोरिडा में मिडटर्म चुनाव के लिए वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन यह भरोसा नहीं है कि वह शर्तों का पालन करेगा।
ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ की
ट्रम्प ने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए दावा किया कि उसने ईरान के सभी लड़ाकू विमान मार गिराए हैं और 259 जहाज समुद्र में डुबो दिए हैं।
ट्रम्प ने कहा, हमारी सेना और नौसेना ने शानदार काम किया है। उन्होंने ईरान के सभी लड़ाकू विमान तबाह कर दिए हैं। अब ईरान में सिर्फ रिकॉर्ड महंगाई बची है।
ट्रम्प ने कहा था- हम मिडटर्म चुनाव से पहले हमला नहीं करेंगे
ट्रम्प युद्ध को खत्म करने की समयसीमा को लेकर पहले भी अलग-अलग बयान दे चुके हैं। अक्टूबर की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि अमेरिका 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा।
इन चुनावों से तय होगा कि अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में किस पार्टी का नियंत्रण रहेगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने 21 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी और इजराइली सेनाओं ने मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर दोबारा हमले की योजना बनाई है।
ये भी पढ़ें: यमन में हूती हमले तेज, सऊदी अरब का जवाबी वार; 8 की मौत
हत्या की साजिशें एडवांस स्टेज में पहुंचीं
डायरेक्टर जे क्लेटन ने मेमो में कहा कि ईरान की ओर से अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिशें अब एडवांस स्टेज में पहुंच गई हैं। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी राजदूतों और अमेरिका में मौजूद अधिकारियों को निशाना बना सकता है।
रिपोर्ट में ईरान की यूनिट 840 का भी जिक्र है। इस यूनिट पर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपहरण और हत्या की कोशिशें करने के आरोप लगते रहे हैं।
हालांकि, ईरान की ऐसी कुछ कोशिशें नाकाम भी रही हैं। पहले हत्या के लिए भेजे गए कुछ लोग अपने टारगेट तक पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

