नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। दूसरे बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार अब अंतिम चरण में है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, ऐसे में बोर्ड किसी भी समय परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
पहली बार लागू हुई सेकेंड बोर्ड परीक्षा व्यवस्था
CBSE ने इस वर्ष पहली बार 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए सेकेंड बोर्ड परीक्षा का विकल्प शुरू किया। इसका उद्देश्य उन विद्यार्थियों को दूसरा अवसर देना था, जो पहली परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए थे और अपने अंकों में सुधार (Improvement) करना चाहते थे। इस परीक्षा में करीब 6.68 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
रिजल्ट कहां देखें?
CBSE रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे—
- CBSE Official Website: https://cbse.gov.in
- Results Portal: https://results.cbse.nic.in
- DigiLocker: https://digilocker.gov.in
- UMANG App
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें—
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट gov.in या results.cbse.nic.in खोलें।
- CBSE Class 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID दर्ज करें।
- Submit बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
पास होने वाले छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा
बता दें सेकेंड बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले छात्र 11वीं कक्षा में प्रवेश के पात्र होंगे। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने केवल अंक सुधारने के लिए परीक्षा दी थी, उनकी अपडेटेड मार्कशीट संबंधित स्कूलों को भी भेजी जाएगी।

