Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsखत्म हुआ इंतजार... निशातपुरा रेलवे स्टेशन से अब चलेंगी ट्रेनें, CM मोहन...

खत्म हुआ इंतजार… निशातपुरा रेलवे स्टेशन से अब चलेंगी ट्रेनें, CM मोहन दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को 28 जुलाई से एक और बड़ी रेल सुविधा मिलने जा रही है। शहर का चौथा रेलवे स्टेशन ‘निशातपुरा रेलवे स्टेशन’ अब आधिकारिक रूप से यात्रियों के लिए खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल शाम 5 बजे यहां से मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर स्टेशन का शुभारंभ कर सकते है। वहीं कार्यक्रम से पहले मंत्री विश्वास सारंग ने स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का पूरा जायजा लिया।

बता दें करीब तीन साल पहले तैयार हुआ यह आधुनिक रेलवे स्टेशन अब नियमित यात्री सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार है। शुरुआती चरण में मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव निशातपुरा स्टेशन पर रहेगा। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का स्टॉपेज अब धीरे-धीरे भोपाल रेलवे स्टेशन से हटाकर निशातपुरा कर दिया जाएगा।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे ने उन यात्रियों से विशेष अपील की है, जिन्होंने पहले से इन ट्रेनों के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन से टिकट बुक कराए हैं। उन्हें अब यात्रा शुरू करने से पहले अपना बोर्डिंग स्टेशन जांच लेना चाहिए और निर्धारित समय पर निशातपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचकर ही ट्रेन पकड़नी होगी।

यह भी पढ़ें-

50 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन जारी रहेगा मानसून का दौर

भोपाल रेलवे स्टेशन का घटेगा दबाव

वहीं निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से राजधानी के मुख्य भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और ट्रेनों का दबाव कम होगा। वर्तमान में भोपाल स्टेशन से प्रतिदिन करीब 230 ट्रेनें संचालित होती हैं और 45 हजार से अधिक यात्री यहां से सफर करते हैं। नए स्टेशन के चालू होने से ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा और रेलवे नेटवर्क की क्षमता भी बढ़ेगी।

रेलवे को मिलेगा बड़ा ऑपरेशनल फायदा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन, बीना और गुना की दिशा में जाने वाली कई ट्रेनों को अब अनावश्यक रूप से भोपाल स्टेशन नहीं लाना पड़ेगा। इससे इंजन बदलने में लगने वाला समय बचेगा और अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी।छोला सड़क पर हमेशा रहता है ट्रैफिक।

श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ी चिंता

हालांकि, मालवा एक्सप्रेस से माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने स्टेशन बदलने को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि निशातपुरा तक पहुंचने में अधिक समय और अतिरिक्त किराया लग सकता है। साथ ही, स्टेशन तक जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक जाम भी बड़ी चुनौती बन सकता है।

NSG-3 श्रेणी में शामिल हुआ स्टेशन

निशातपुरा रेलवे स्टेशन को NSG-3 श्रेणी में शामिल किया गया है। यहां आधुनिक यात्री सुविधाएं, उन्नत पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। रेलवे का मानना है कि आने वाले समय में इस स्टेशन से और भी नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है। भोपाल के रेल नेटवर्क में यह नई शुरुआत न सिर्फ यात्रियों को बेहतर विकल्प देगी, बल्कि शहर की बढ़ती रेल यातायात जरूरतों को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन