जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के काफिले में अचानक हुई भिड़ंत, बाल–बाल बचे कार सवार

शेयर करे

सीधी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के काफिले को लेकर बड़ा हादसा देखने के मिला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के काफिले में चल रहीं तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी कार सवार लोग बाल–बाल बच गए। बताया जा रहा है यह दुर्घटना सीधी जिले के जमोडी थाना क्षेत्र के पनवार स्कूल के पास हुई है। जहां काफिला रीवा से सिंगरौली की ओर बाई रोड जा रहा था।

काफिले के सबसे आगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, और CWC मेंबर कमलेश्वर पटेल मौजूद थे। पीछे चल रही तीन गाड़ियां अचानक ब्रेक लगाने और सड़क पर मौजूद मोड़ के कारण आपस में टकरा गईं।

काफिले ने रुके बिना बढ़ाया सफर

हादसे में टकराई गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा और इनमें बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं है। मौके पर ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और सड़क को साफ कराया ताकि यातायात प्रभावित न हो।
दिलचस्प बात यह रही कि दुर्घटना के बाद काफिले में शामिल मुख्य वाहन रुके बिना आगे बढ़ गए, जबकि क्षतिग्रस्त गाड़ियां मौके पर छोड़ दी गईं।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा गाड़ियों के बीच अचानक हुई दूरी कम होने और तेज रफ्तार के कारण हुआ।