Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिजली बिल जमा नहीं करने पर बिजली विभाग वाले बाइक जप्त करके...

बिजली बिल जमा नहीं करने पर बिजली विभाग वाले बाइक जप्त करके ले गए

निवाड़ी:निवाड़ी ग्रामीण वितरण केंद्र में बिजली बिल की करीब 9 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि बकाया है। विद्युत विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए 3 सितंबर से विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग ने राजस्व वसूली का 150 प्रतिशत लक्ष्य रखा है।
अभियान के तहत बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे उपभोक्ताओं की बाइक जब्त की जा रही हैं। साथ ही धारा 138 के तहत पंचनामा भी बनाया जा रहा है।

अब तक 280 उपभोक्ताओं से वसूली

अभियान शुरू होने के बाद अब तक 280 उपभोक्ताओं से बिजली बिल की राशि वसूल की जा चुकी है। निवाड़ी उपसंभाग में कुल 3348 बकायादार उपभोक्ताओं से राशि वसूली जानी है।

केना गांव में भी हुई कार्रवाई

इसी कड़ी में निवाड़ी ग्रामीण वितरण केंद्र के केना गांव में एक बिजली बकायादार के खिलाफ कार्रवाई की गई। उपभोक्ता को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद सहायक अभियंता विनोद शर्मा और कनिष्ठ अभियंता राहुल गुप्ता ने कार्रवाई की।

बड़े बकायादारों पर विशेष नजर

विद्युत विभाग के मुताबिक अब तक आठ बड़े बकायादारों से करीब साढ़े पांच लाख रुपए की वसूली की गई है। विभाग का कहना है कि अभियान के दौरान बड़े बकायादारों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े:PM मोदी के जन्मदिन पर खंडवा में जलेंगे दीये, पंधाना जनपद ने हर ग्राम पंचायत को दिया 500 दीपक का लक्ष्य

31 सितंबर तक चलेगा अभियान

विभाग के अनुसार वसूली अभियान निर्धारित अवधि तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बकाया बिल जमा करने की अपील की है। नोटिस के बाद भी राशि जमा नहीं करने वालों पर नियमानुसार आगे कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन