Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंनोएडा में RSS शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन भव्य हिंदू सम्मेलन:...

नोएडा में RSS शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन भव्य हिंदू सम्मेलन: हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और आत्मगौरव पर जोर

नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में हिंदू सम्मेलनों की शृंखला चल रही है। संघ ने पूरे भारत में लाखों से अधिक ऐसे सम्मेलनों का लक्ष्य रखा है, जिसमें समाज में एकता, सामाजिक सद्भाव, परिवार जागरण, पर्यावरण संरक्षण, आत्म-निर्भर जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन के संदेश पर विशेष फोकस है। इस क्रम में आज 18 जनवरी 2026 को नोएडा में तीन भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक तथा राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रहा। सभी सम्मेलनों का समापन खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
खुदीराम बोस उद्यान, सेक्टर-122: दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
खुदीराम बोस उद्यान, सेक्टर–122 में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनय कुमार रहे जो संघ के प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख भी है, उन्होंने पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती आपसी दूरियों को समाप्त करने के लिए परस्पर संवाद और सहयोग बढ़ाना आवश्यक है। हर समस्या के समाधान के लिए केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज ने हिंदू धर्म पर ओजस्वी व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागरण का यह एक अनोखा प्रयास है। देश में साधु-संतों, चार शंकराचार्यों एवं चार जगद्गुरुओं की परंपरा हमारी महान शक्ति का प्रमाण है। हिंदू समाज को जगाने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है—यह उन्होंने संघ के प्रचारकों के समर्पण के उदाहरणों से स्पष्ट किया। संगठन के शताब्दी वर्ष पर संघ के विभाग संघचालक सुशील अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में संघ के विचार, अनुशासन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
सेक्टर-74: हिंदुत्व और एकता पर जोर
सेक्टर 74 में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं परम गौ भक्त श्रद्धेय श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी ने हिंदुत्व के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिन्दू एकता पर जोर दिया। संघ के विभाग कार्यवाह विनोद कौशिक ने संघ के सौ वर्ष की यात्रा के विषय पर बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम से पूर्व केपटाउन और अजनारा ग्रैंड हेरिटेज में प्रभात फेरी भी निकाली गई थी।
आकाश पब्लिक स्कूल, भंगेल: जाति-भाषा से ऊपर उठने का आह्वान
आकाश पब्लिक स्कूल भंगेल में आयोजित कार्य्रकम में स्वामी ओम भारती ने हिन्दू समाज को जाति और भाषा के फुट से बाहर निकलने का आग्रह किया। विभाग संघचालक सतीश शर्मा ने संघ द्वारा समाज में प्रस्तावित पंच परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया।
सभी कार्यक्रम का समापन खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही और वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक व राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रहा।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन