Thursday, July 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनारी सशक्तिकरण मिशन: राष्ट्रीय स्तर के लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन

नारी सशक्तिकरण मिशन: राष्ट्रीय स्तर के लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन

सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन को मिलेगा 11 हजार रुपये का पुरस्कार

भोपाल: मध्यप्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं की उन्नति, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान तथा सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित ‘नारी सशक्तिकरण मिशन’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक राज्यव्यापी लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य ध्येय ‘महिला नेतृत्व आधारित विकास’ (विमेन-लेड डेवलपमेंट) की भावना को सशक्त रूप से रेखांकित करने वाले मौलिक और रचनात्मक विचार को आमंत्रित करना है।

प्रतियोगिता को सर्वसमावेशी बनाते हुए इसमें सभी आयु वर्ग के नागरिकों को भागीदारी का अवसर दिया गया है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि डिजिटल माध्यम से आधिकारिक पोर्टल mp.mygov.in पर 7 अगस्त 2026 तक प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता में निष्पक्षता और मौलिकता को प्राथमिक शर्त रखा गया है, जिसके तहत प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि भेजने के लिए पात्र होगा।

डिजाइन संबंधी मानकों के अनुसार, लोगो का रंगीन, उच्च गुणवत्ता (600 डीपीआई) तथा जेपीजी या पीएनजी प्रारूप में होना अनिवार्य है। साथ ही इसका आकार न्यूनतम 5 सेमी × 5 सेमी से लेकर अधिकतम 30 सेमी × 30 सेमी के दायरे में होना चाहिए, ताकि इसे भविष्य में शासकीय पत्राचार, सोशल मीडिया, होर्डिंग्स, ब्रोशर एवं अन्य प्रचार सामग्रियों पर सहजता से अनुकूलित किया जा सके। प्रविष्टि पर किसी भी प्रकार का वॉटरमार्क स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिये विभाग द्वारा पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है। प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से विभाग द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन के विजेता को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त चार अन्य उत्कृष्ट प्रविष्टियों को 5-5 हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। चयनित विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिये अपने डिज़ाइन की संपादन योग्य ओपन/एडिटेबल फाइल प्रस्तुत करनी होगी, जिसके पश्चात डिज़ाइन के समस्त कॉपीराइट महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन