Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसिंदेवाही में टाइगर का खूनी हमला, 4 महिलाओं की मौत से दहशत

सिंदेवाही में टाइगर का खूनी हमला, 4 महिलाओं की मौत से दहशत

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तालुका स्थित गुंजेवाही इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। तेंदू पत्ता इकट्ठा करने जंगल गई महिलाओं पर अचानक एक टाइगर ने हमला कर दिया, जिसमें चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है और लोग वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई और टाइगर की तलाश शुरू कर दी गई है।

चंद्रपुर जिला लंबे समय से इंसान और जंगली जानवरों के संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। बता दें पिछले पांच महीनों में टाइगर हमलों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष के गंभीर मुद्दे को सामने ला दिया है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन