Tuesday, June 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमप्र में तबादलों की समयसीमा 24 घंटे बढ़ी, अब 16 जून रात...

मप्र में तबादलों की समयसीमा 24 घंटे बढ़ी, अब 16 जून रात 12 बजे तक होंगे ट्रांसफर

मंत्रियों के आग्रह पर कैबिनेट का फैसला

भोपाल। मप्र में तबादलों का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामान्य तबादलों की निर्धारित समयसीमा में 24 घंटे की अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया है। अब प्रदेश में ट्रांसफर आदेश 16 जून की रात 12 बजे तक जारी किए जा सकेंगे।

मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों द्वारा तबादलों की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया।

पहले 15 जून तक थी अंतिम तारीख

प्रदेश सरकार ने पहले सामान्य तबादलों के लिए 15 जून की रात 12 बजे तक की समयसीमा निर्धारित की थी। हालांकि कई विभागों में लंबित मामलों और मंत्रियों की मांग को देखते हुए सरकार ने एक दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।

कैबिनेट बैठक में हुआ निर्णय

कैबिनेट बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को राहत देते हुए तबादलों की अवधि 16 जून की मध्यरात्रि तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे विभिन्न विभागों में लंबित ट्रांसफर प्रस्तावों का निपटारा किया जा सकेगा।

हजारों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। कई विभागों में तबादलों से जुड़े प्रस्ताव अंतिम चरण में थे, जिन्हें अब अतिरिक्त समय मिलने से पूरा किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि समयसीमा बढ़ने के बाद विभिन्न विभागों में तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और लंबित मामलों का निराकरण हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन