Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeवीडियोपुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन: बड़वानी पुलिस लाइन में हुई...

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन: बड़वानी पुलिस लाइन में हुई श्रद्धासुमन अर्पण एवं स्मृति परेड
“एसपी जगदीश डावर ने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए 191 पुलिसकर्मियों के नाम का किया वाचन; कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि”

बड़वानी।

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन बड़वानी स्थित शहीद स्मारक पार्क में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पण एवं पुलिस स्मृति परेड का आयोजन गरिमामय ढंग से किया गया। इस दिवस पर देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

शहादत को किया याद:

यह दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में शहीद हुए 10 भारतीय पुलिस जवानों की स्मृति में मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए 191 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन कर उन्हें नमन किया। इसके बाद परेड दल द्वारा शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई एवं स्मृति परेड मार्च का आयोजन किया गया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि:

शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों के बलिदान को नमन करने वालों में कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत पटेल, विधायक श्री राजन मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी श्री दिनेश सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया और उनकी शहादत को नमन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन