Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsट्रम्प ने शेयर किया AI वीडियो, भारत में बाइक चलाने से लेकर...

ट्रम्प ने शेयर किया AI वीडियो, भारत में बाइक चलाने से लेकर चांद पर झंडा फहराने तक दिखे कई अवतार

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक AI-जनरेटेड वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब एक मिनट लंबे इस वीडियो में ट्रम्प को कई अलग-अलग और असाधारण रूपों में दिखाया गया है।

भारत की सड़कों पर बाइक चलाते दिखे ट्रंप

वीडियो में ट्रम्प को भारत की व्यस्त सड़कों पर बाइक चलाते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा वह शेर की सवारी करते, रेगिस्तान में ऊंट पर बैठे और पैराग्लाइडिंग करते हुए भी नजर आते हैं। AI तकनीक की मदद से तैयार किए गए इन दृश्यों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

इसके साथ ही वीडियो में ट्रम्प को स्पेससूट पहनकर चांद की सतह पर अमेरिकी झंडा फहराते हुए भी दिखाया गया है। इसके अलावा उनका चेहरा पिज्जा, बस, होर्डिंग, माउंट रशमोर और नॉर्दर्न लाइट्स जैसे कई विजुअल्स में दिखाई देता है।

 

गाने के जरिए ट्रम्प की लोकप्रियता का दावा

वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना चलता है, जिसमें ट्रम्प की लोकप्रियता और वैश्विक समर्थन का दावा किया गया है। गीत में बार-बार कहा जाता है कि दुनिया के अलग-अलग देशों के लोग ट्रम्प को पसंद करते हैं और उनका समर्थन करते हैं।

बता दें वीडियो में इस्तेमाल किए गए गाने में भारत, चीन, मेक्सिको और मिडिल ईस्ट सहित कई क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है। पूरे वीडियो में ट्रम्प के नाम का बार-बार उपयोग किया गया है, जिससे यह कंटेंट पूरी तरह उनकी छवि पर केंद्रित नजर आता है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजक और रचनात्मक बताया, जबकि कई लोगों ने इसे आत्म-प्रचार का उदाहरण माना।

कुछ यूजर्स ने टिप्पणी की कि वीडियो में ट्रम्प किसी सुपरहीरो फिल्म के किरदार की तरह दिखाई दे रहे हैं। वहीं आलोचकों ने AI आधारित राजनीतिक प्रचार को लेकर चिंता भी जताई है।

ईरान तनाव के दौरान भी शेयर किए थे AI विजुअल्स

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के दौरान भी ट्रम्प ने AI-जनरेटेड तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें अमेरिकी सैन्य शक्ति और ईरानी सेना से जुड़े कई दृश्य दिखाए गए थे। इन पोस्ट्स को लेकर समर्थकों और आलोचकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी।

पहले भी कई AI पोस्ट कर चुके हैं ट्रम्प

यह पहला अवसर नहीं है जब ट्रम्प ने AI-जनरेटेड कंटेंट साझा किया हो। इससे पहले भी उन्होंने खुद को विभिन्न काल्पनिक और प्रतीकात्मक भूमिकाओं में दिखाने वाली तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। हाल के महीनों में ट्रम्प ने खुद को जासूसी फिल्म के किरदार, धार्मिक प्रतीकों और अन्य चर्चित रूपों में दर्शाने वाली कई AI तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी थी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन