Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदो ट्रक सीएमआर चावल गायब, एसपी बोले ट्रेस कर रहे

दो ट्रक सीएमआर चावल गायब, एसपी बोले ट्रेस कर रहे

एथेनॉल प्लांट के नाम पर चावल की रीसाइक्लिंग का खेल

बालाघाट। 3 जून को बालाघाट के एफसीआई गोदाम नवेगांव से छिंदवाड़ा के एवीजे एग्रो प्रायवेट लिमिटेड के एथेनॉल प्लांट के लिए 3 तीन ट्रक एमसीआर चावल रवाना किया गया। जिसमें ट्रक एथेनॉल प्लांट ना जाकर, एक ट्रक वारासिवनी के संचेती राइस मिल से प्रशासन और फुड विभाग की टीम ने बरामद किया गया था। जबकि दो ट्रक का एक सप्ताह बाद भी पता नहीं चल सका है। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि ट्रको को ट्रेस किया जा रहा है।

दरअसल, इस मामले में संचेती राइस मिल में छिंदवाड़ा के एवीजे एथेनॉल प्लांट जाने के बजाए, सीएमआर चावल से लदे ट्रक के संचेती राइस मिल में पाए जाने के बाद मामले में कार्यवाही की गई। मामले को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने संचेती राइस मिल के ऑनर सौरभ संचेती, एवीजे एथेनॉल प्लांट के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप और ट्रक चालक दुर्गेश शेन्द्र के खिलाफ, अपराधिक मामला दर्ज किया है। चावल की हेराफेरी के इस मामले की जांच, पुलिस की एसआईटी कर रही है।

मामले को लेकर एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि एसआईटी टीम और फुड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने छिंदवाड़ा के एथेनॉल प्लांट जाकर, मामले से संबंधित दस्तावेज और डीवीआर को जब्त किया गया है। प्लांट के रिकॉर्ड को सील कर दिया है। ताकि रिकॉर्ड को छेड़छाड़ ना हो सके। इसके अलावा एफसीआई भोपाल की टीम भी मामले की जांच कर रही है। एथेनॉल प्लांट के दो एजेंटो के बारे में पता चला है, जिसकी तस्दीक की जा रही है, वह अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है, जिनसे भी पूछताछ में मामले में और जानकारी मिल पाएगी।

जानकार बताते है कि सीएमआर चावल लेकर जितने भी ट्रक एफसीआई गोदाम से निकलते है, उन सभी ट्रकों में जीपीएस होना अनिवार्य होता है। तभी एफसीआई गोदाम से गाड़ी लोड होती है और जो भी ट्रक एफसीआई गोदाम से चावल भरकर निकलते है, उन सभी ट्रकों के वाहन क्रमांक रजिस्टर में दर्ज होते है। साथ ही वाहन चालक के हस्ताक्षर भी लिए जाते है। यदि पिछले 2-3 महीनों में जितनी भी गाड़ियाँ एफसीआई गोदाम से वारासिवनी और छिंदवाड़ा स्थित एथनोल प्लांट गई है।  उन सभी वाहनों के जीपीएस चेक किया जाएँ तो अन्य राइस मिलर्स जो एथेनॉल का चावल उपयोग करते है, उनके खुलासे हो सकते है। साथ ही एथेनॉल कंपनी के बैंक डिटेल्स खंगाले जाएँ, तो इससे भी उन राइस मिलर्स और एजेंट के नामों के खुलासे हो सकते है, जिन्हें एफसीआई के चावल एथेनॉल प्लांट के द्वारा बेचे गए है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन