Monday, November 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsउज्जैन के होटल में दर्दनाक हादसा, फूड वेस्ट चैंबर में दम घुटने...

उज्जैन के होटल में दर्दनाक हादसा, फूड वेस्ट चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, बचाने उतरे लोग भी नहीं लौटे

मध्य प्रदेश: उज्जैन में एक होटल परिसर में बड़ा हादसा सामने आया है। देवास रोड स्थित श्रीगंगा होटल में बने फूड वेस्ट प्लांट के चैंबर में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चैंबर में जहरीली गैस बनने या गैस रिसाव की आशंका है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, होटल के पिछले हिस्से में खाने के बचे हुए कचरे को इकट्ठा करने और उसके निस्तारण के लिए एक विशेष चैंबर बनाया गया था। देर रात एक आउटसोर्स कर्मचारी किसी काम से चैंबर के अंदर उतरा, लेकिन कुछ देर बाद वह बाहर नहीं निकल पाया। जब काफी देर तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी चैंबर में उतर गए। आशंका है कि अंदर मौजूद गैस के कारण चारों लोग बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान वाहिद, मनोज, कमलेश और नितिन के रूप में

इस हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान वाहिद, मनोज, कमलेश और नितिन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी लोगों को चैंबर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गैस रिसाव की आशंका, पुलिस कर रही जांच

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि होटल के कर्मचारी और बाहर से काम के लिए बुलाए गए कुछ लोग खाने के कचरे के लिए बने चैंबर में उतरे थे। शुरुआती जांच में गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि चैंबर के अंदर गैस के कारण फर्श भी फिसलन भरा हो गया था। इससे अंदर मौजूद लोग गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए चैंबर में उतरे अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

वहीं, जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मुताबिक, होटल परिसर में बने खाने के कचरे के टैंक में पहले दो लोग उतरे थे। जब वे बाहर नहीं आए तो उन्हें बचाने के लिए दो अन्य लोग भी अंदर चले गए। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी का दावा- 12 साल में 49 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े

10 साल से संचालित है होटल, लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, श्रीगंगा होटल पिछले करीब 10 वर्षों से संचालित है। वहीं, होटल से जुड़ी फर्म उज्जैन में लगभग 50 वर्षों से कारोबार कर रही है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने होटल परिसर में जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि चैंबर में किस तरह की गैस मौजूद थी और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन