भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज भोपाल में मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी जी पर दर्ज FIR, युवाओं के मुद्दे, मोहन भागवत के अमेरिका में दिए बयान और UCC सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।
राहुल गांधी पर FIR भाजपा की तानाशाही का प्रमाण
उमंग सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी जी पर FIR भाजपा सरकार की तानाशाही का प्रमाण है। राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर भाजपा बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी देश की आवाज हैं और भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, देश की इस आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
युवा शुरू कर चुके हैं भाजपा की उल्टी गिनती
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा अब Gen Z की बात कर रही है, लेकिन देश के युवाओं ने भाजपा की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। युवाओं को न रोजगार मिल रहा है और न ही परीक्षाएं एवं भर्तियां पारदर्शी और सही तरीके से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ युवाओं का वोट चाहिए, लेकिन उनके हक और न्याय की चिंता नहीं है। आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा और अपने भविष्य को लेकर जवाब मांग रहा है।
यह भी पढ़े: Semiconductor 2.0: भारत में चिप निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार ने 1.27 लाख करोड़ की योजना को दी मंजूरी
अमेरिका में मोहन भागवत का बयान
मोहन भागवत के अमेरिका में दिए बयान पर उमंग सिंघार ने कहा कि देश में साम्प्रदायिकता की राजनीति करने वाले लोग विदेश जाकर कहते हैं कि हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि भागवत जी से मेरा सीधा सवाल है कि जो बात आप अमेरिका में कह रहे हैं, वही बात भारत में भी उतनी ही मजबूती से क्यों नहीं दिखाई देती?
सिंघार ने कहा कि विदेशों में एकता की बात कही जाती है, लेकिन भारत में जब दुनिया देखती है तो उसे साम्प्रदायिकता का माहौल दिखाई देता है। आरएसएस की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई देता है।
जब सब समान हैं तो UCC की जरूरत क्या है?
UCC को लेकर भी उमंग सिंघार ने भाजपा और आरएसएस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब मोहन भागवत जी कह रहे हैं कि सब एक समान हैं, तो फिर भाजपा को UCC की जरूरत क्या है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा है, उस पर पूरी तरह कायम है। 2028 में हमारी सरकार बनी तो हमने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।
सादर प्रकाशनार्थ

