अल अमीरात: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पाकिस्तान की टीम ने तेज शुरुआत की है। 17 ओवर के खेल के बाद टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। उस्मान खान अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दोनों टीमें इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी भिड़ चुकी हैं
दोनों टीमें इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी भिड़ चुकी हैं, जहां पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया था। ऐसे में फाइनल में भारतीय टीम की नजर पिछली हार का बदला लेकर खिताब जीतने पर होगी।
भारत ने एक बदलाव किया
पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारत ने एक बदलाव किया है। ईशान सूद की जगह सी. वेंकट को टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी हनीट्रैप में फंसा वायुसेना का विंग कमांडर, न्यूड फोटो के बदले भेजे युद्ध के राज
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशवर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मानल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सावसानी, काव्य पटेल और सी. वेंकट ।
पाकिस्तान: उस्मान खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्यम, रिजवानुल्लाह, निकाब शफीक और हयाम खान।

