Thursday, October 1, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsUNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP के 4 और ऐतिहासिक स्थल शामिल,...

UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP के 4 और ऐतिहासिक स्थल शामिल, प्रदेश की सूची में अब 19 नाम

भोपाल: मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक मंच पर बड़ी पहचान मिली है। यूनेस्को की विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची (टेंटेटिव लिस्ट) में प्रदेश के चार और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही यूनेस्को की इस सूची में मध्य प्रदेश के कुल धरोहरों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है, जो देश के किसी भी राज्य के मुकाबले एक बड़ी उपलब्धि है।

78 अस्थायी धरोहर में से मध्यप्रदेश की 19 शामिल

सूची में बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाएं शामिल हुईं। विदिशा जिले के उदयगिरी के गुफा मंदिर, धार जिले की बाघ गुफाओं की चित्रकारी, मुरैना जिले के बटेश्वर मंदिर समूहऔर सीहोर जिले के गिन्नौरगढ़ का किला शामिल किया गया है।यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में भारत की कुल 78 अस्थायी धरोहर में से मध्यप्रदेश की 19 धरोहर है।

धार जिले में बाघ नदी के किनारे स्थित नौ बौद्ध गुफाओं का यह समूह चौथी से छठी शताब्दी का माना जाता है। गुफा संख्या चार यानी रंग महल के भित्ति चित्रों में दरबार, जुलूस, संगीतकार, नर्तक और तत्कालीन सामाजिक जीवन के दृश्य दिखाई देते हैं।

 सीहोर जिले के रातापानी के वन क्षेत्र में पहाड़ी पर स्थित गिन्नौरगढ़ किला गोंड शासन की स्थापत्य और प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

 मुरैना का बटेश्वर पदावली ककरामठ समूह आठवीं से 11वीं शताब्दी की मंदिर वास्तुकला है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद के बाद भोपाल में पुलिस अलर्ट

उदयगिरि गुफा मंदिर

विदिशा के पास स्थित उदयगिरि में पत्थरों को काटकर बनाए गए 20 गुफा मंदिर हैं। यहां मंदिर, मूर्ति, शिलालेख और प्राकृतिक भू-दृश्य का अनूठा मेल दिखाई देता है। वराह प्रतिमा गुप्तकालीन धार्मिक कला, वैष्णव परंपरा और राजसत्ता की अभिव्यक्ति माना जाता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन