Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमहाराजगंज भाजपा कार्यालय में बरपा हंगामा, महिला ने की नेता के साथ...

महाराजगंज भाजपा कार्यालय में बरपा हंगामा, महिला ने की नेता के साथ मारपीट

महाराजगंज। जिले के भाजपा कार्यालय में राजनीतिक कार्यक्रम के दौर उस समय अफरा-तफरी फैल गई। अचानक से कार्यक्रम में घुसी एक महिला ने नेता जी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के साथ नेता जी का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब एक महिला ने कार्यालय में प्रवेश कर एक पदाधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना एक सम्मान समारोह के दौरान हुई, जहां महिला अपने बेटे के साथ पहुंची और संबंधित व्यक्ति से पैसों के विवाद को लेकर बहस करने लगी।
आरोप है कि महिला ने बीमा में जमा कराने के नाम पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये दिए थे, जो कथित रूप से जमा नहीं किए गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हो रहा है। स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि यह व्यक्तिगत आर्थिक विवाद का मामला है, जिसे सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन