इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का विमान हादसे का शिकार, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

शेयर करे

वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। पश्चिमी इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का एक रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 6 क्रू मेंबर्स में से 4 की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान Boeing KC-135 Stratotanker था, जो हवा में दूसरे सैन्य विमानों को ईंधन उपलब्ध कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिकी सैन्य कमान यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि- यह हादसा एक ऑपरेशनल मिशन के दौरान हुआ। उस समय मिशन में एक और अमेरिकी टैंकर विमान भी शामिल था, जो सुरक्षित वापस लौट आया।

साथ ही अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि- यह दुर्घटना किसी दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर का नतीजा नहीं है। शुरुआती जांच में इसे तकनीकी या परिचालन कारणों से हुआ हादसा माना जा रहा है। फिलहाल लापता क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

युद्ध में बढ़ा अमेरिकी सैनिकों का आंकड़ा

बता दें इस दुर्घटना के बाद मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के दौरान मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को Shuaiba Port, Kuwait में हुए हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी। वहीं इस महीने Saudi Arabia में हुए एक हमले में घायल सैनिक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *