Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजंग का 12वां दिन: ईरान ने खोला मिसाइल मोर्चा, गूगल-अमेजन ऑफिस पर...

जंग का 12वां दिन: ईरान ने खोला मिसाइल मोर्चा, गूगल-अमेजन ऑफिस पर भी खतरा

तेहरान।  मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष के 12वें दिन ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इजराइल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस हमले के जरिए ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और इजराइली सैन्य ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश की है, जिससे पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी निशाना

सूत्रों के अनुसार, मिसाइल हमलों का लक्ष्य केवल इजराइल ही नहीं बल्कि मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस भी बताए जा रहे हैं। इनमें कई रणनीतिक ठिकाने शामिल हैं जहां अमेरिकी सैनिक और रक्षा उपकरण तैनात हैं। हमले की खबरों के बाद क्षेत्र के कई देशों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं और संभावित मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की कोशिश की जा रही है।

टेक कंपनियों के ऑफिस और डेटा सेंटर पर खतरा

ईरानी मीडिया में यह भी दावा किया गया है कि भविष्य में हमलों के संभावित टारगेट में बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के ऑफिस और डेटा सेंटर भी शामिल हो सकते हैं। इन कंपनियों के इजराइल, दुबई और अबू धाबी में मौजूद टेक हब और डेटा सेंटर संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में गिने जा रहे हैं।संभावित लक्ष्यों की सूची में प्रमुख कंपनियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें-

  • Google
  • Amazon
  • Microsoft
  • Nvidia
  • IBM
  • Oracle Corporation

खाड़ी देशों में भी बढ़ी सुरक्षा

बता दें तनाव बढ़ने के बाद खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से Dubai और Abu Dhabi जैसे प्रमुख कारोबारी और टेक्नोलॉजी हब में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है। कई देशों ने अपने एयरस्पेस और महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर की निगरानी बढ़ा दी है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अहम बैठक

सूत्रों के मुताबिक, इस बीच United Nations Security Council (UNSC) आज इस संकट को लेकर एक अहम प्रस्ताव पर वोटिंग करने वाली है। प्रस्ताव में ईरान से अपील की गई है कि वह क्षेत्रीय देशों पर किसी भी तरह के हमले बंद करे। प्रस्ताव में जिन देशों का जिक्र किया गया है उनमें-

  • Bahrain
  • Kuwait
  • Oman
  • Qatar
  • Saudi Arabia
  • United Arab Emirates
  • Jordan

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन