Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsट्रंप के बेटों से जुड़ी अमेरिकी कंपनी का पाकिस्तान से नया कनेक्शन,...

ट्रंप के बेटों से जुड़ी अमेरिकी कंपनी का पाकिस्तान से नया कनेक्शन, Army के साथ Drone Technology पर समझौता

इस्लामाबाद: अमेरिका की ड्रोन कंपनी Powerus ने पाकिस्तान के रक्षा क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। कंपनी ने पाकिस्तान के साथ Unmanned Aerial Systems (UAS) को लेकर एक समझौता किया है और उसे शुरुआती ऑर्डर भी मिला है। यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि Powerus का जिस अमेरिकी कंपनी के साथ merger प्रस्तावित है, उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे Donald Trump Jr. और Eric Trump से जुड़ा investment fund निवेशक है।

Powerus के Co-founder Brett Velicovich ने Reuters को बताया कि समझौते के साथ कंपनी को शुरुआती ऑर्डर मिला है। सुरक्षा कारणों से उन्होंने इसमें शामिल पूरी technology और ऑर्डर की कीमत सार्वजनिक नहीं की। हालांकि, उन्होंने पुष्टि की कि यह मामला Unmanned Aerial Systems से जुड़ा है।

आसिम मुनीर से मिला Powerus का प्रतिनिधिमंडल

Powerus के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के Army Chief Field Marshal Asim Munir से भी मुलाकात की। बातचीत में Defence Procurement, Production और लंबी अवधि में पाकिस्तान की क्षमता बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल रहे। पाकिस्तान की सेना के सार्वजनिक बयान में हालांकि MoU की जानकारी नहीं दी गई थी।

Powerus ने बाद में बताया कि उसे पाकिस्तान के Ministry of Defence से Unmanned Aerial Systems और उससे जुड़ी Support Services के लिए limited procurement order मिला है। इसके अलावा व्यापक सहयोग के लिए अलग MoU किया गया है, जो आगे होने वाले समझौतों और जरूरी सरकारी मंजूरियों पर निर्भर रहेगा।

Trump के बेटों से क्या है कनेक्शन?

Powerus और Aureus Greenway Holdings के बीच merger प्रस्तावित है। यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और इसके अक्टूबर की शुरुआत में पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। Merger पूरा होने के बाद संयुक्त कंपनी का नाम Powerus Corporation रखने की योजना है।

कंपनी की disclosures में Donald Trump Jr. और Eric Trump से जुड़े American Ventures को combined company के प्रमुख investors में बताया गया है। Reuters के मुताबिक merger के बाद इस investment vehicle की हिस्सेदारी करीब 9.9% होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : अमेरिका से तनाव के बीच न्यूयॉर्क जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति, US ने दिया वीजा; गिरफ्तारी क्यों नहीं?

कंपनी ने Trump Connection पर क्या कहा?

Powerus के CEO Andrew Fox ने इस बात से इनकार किया कि कंपनी की कारोबारी प्रगति Trump परिवार के connection की वजह से हुई है। कंपनी का कहना है कि contracts merit के आधार पर हासिल किए जाते हैं।

Donald Trump Jr. के प्रवक्ता ने भी Reuters से कहा कि वह passive investor हैं और Powerus के management, operations या contracts हासिल करने की प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं है। Reuters के मुताबिक Eric Trump की ओर से इस मामले पर तत्काल टिप्पणी नहीं आई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन