दिल्ली: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल में मैदान पर माहौल गरमा गया। वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच स्लेजिंग से शुरू हुआ मामला उस वक्त गंभीर हो गया, जब तिलक ने मुक्का मारने का इशारा किया. विवाद बढ़ता देख अंपायरों को बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को शांत कराना पड़ा।
दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई जमकर गरमागरमी
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विपक्षी कप्तान तिलक वर्मा के बीच मैदान पर गरमागरमी देखने को मिली। शुरुआत में दोनों के बीच मजाकिया अंदाज में चल रही बातचीत और स्लेजिंग अचानक तीखी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि अंपायरों को दोनों खिलाड़ियों के बीच आकर स्थिति को संभालना पड़ा।
मजाकिया अंदाज तीखी बहस में बदला
यह घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर की है।साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा लगातार वैभव सूर्यवंशी से बातचीत कर रहे थे और उप-कप्तानी को लेकर उन्हें उन्हें स्लेज भी कर रहे थे. तिलक ने वैभव से कहा, ‘क्या यार, ये वाइस-कैप्टन।कुछ ही क्षणों बाद ये स्लेजिंग तीखी बहस में तब्दील हो गई.।तिलक वर्मा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ओर बढ़े और हल्का सा शारीरिक इशारा किया, जैसे वह पंच मुक्का मारने) करने की बात कह रहे हों। वैभव ने भी पीछे हटने के बजाय तुरंत उनका सामना किया. दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखकर अंपायर ने हस्तक्षेप किया और खिलाड़ियों को अलग किया.

