दोहा: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया। UAE के खिलाफ उनकी इस पारी ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है।
राइजिंग स्टार एशिया कप में वैभव ने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस तूफानी पारी में 7 चौके और 28 छक्के शामिल रहे। वैभव की बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई।
UAE का टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला
दोहा में 250 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 12 और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट 249 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए।
लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज टीम के 100 रन
भारत-A ने UAE के खिलाफ सिर्फ 5 ओवर में 100 रन पूरे किए। यह लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 6.3 ओवर में 100 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: कानपुर में तेंदुए का आतंक, 9 लोगों पर हमला; दोस्त को बचाने पहुंचे युवक को भी काटा
अरशद खान का लिस्ट ए में बेस्ट परफॉर्मेंस
47वें ओवर की आखिरी गेंद पर जाहिद अली ने अरशद खान की गेंद पर एक रन लिया। इसी के साथ अरशद खान के कोटे के 10 ओवर पूरे हो गए। उन्होंने 43 रन देकर 4 विकेट लिए। यह लिस्ट-A क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

