Tuesday, November 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकानपुर में तेंदुए का आतंक, 9 लोगों पर हमला; दोस्त को बचाने...

कानपुर में तेंदुए का आतंक, 9 लोगों पर हमला; दोस्त को बचाने पहुंचे युवक को भी काटा

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में तेंदुए के हमले से गांव में दहशत फैल गई। महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में तेंदुए ने खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 9 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने अचानक हमला किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

तेंदुए ने किया ग्रामीणों पर हमला

ग्रामीण किशनलाल के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद गांव में शोर मच गया। तेंदुआ रामसजीवन के गेंदा फूलों के खेत में था। उसे पकड़ने के लिए पहले करीब 12 ग्रामीण खेत में पहुंचे और घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान तेंदुए ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। बाद में करीब 50 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। तेंदुए ने उन पर भी हमला किया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

9 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हमले में हरिराम निषाद (40), रामकेश निषाद (18), बुद्धि निषाद (50), मोहित विश्वकर्मा (18) और साहिल समेत 9 लोग घायल हुए हैं। साहिल सिखटिया का रहने वाला है। वह अपनी मौसी के घर करनखेड़ा आया था। उसे गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी को CM योगी का नमन, बोले- ‘एक ओंकार’ का संदेश देता है एकता का सूत्र

पुलिस और वन विभाग की टीम कर रही कांबिंग

घटना की सूचना पर शेखपुर चौकी इंचार्ज अनुज पटेल और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी तेंदुए की तलाश में जुटी है। वन विभाग के भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करनखेड़ा गांव नदी किनारे बसा है। आसपास जंगल भी है। ऐसे में जंगली जानवर गांव में आ सकता है। प्रशासन ने ग्रामीणों से घरों में सुरक्षित रहने और अकेले खेतों में नहीं जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन