Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsवैभव सूर्यवंशी का संघर्ष जारी, ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी...

वैभव सूर्यवंशी का संघर्ष जारी, ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी बड़ी पारी से चूके

दांबुला| भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के लिए वनडे ट्राई सीरीज अब तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही है। श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 21 रन बनाकर आउट हो गए।

15 वर्षीय बल्लेबाज से क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भी उनका बल्ला अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका। हालांकि उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और आक्रामकता दिखाई दी, लेकिन वे लंबी पारी खेलने में सफल नहीं रहे।

मध्यक्रम भी नहीं दे सका मजबूत समर्थन

जानकारी अनुसार, भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी औसत रहा। अनुकूल रॉय 8 रन, निशांत सिंधु 6 रन, आयुष बडोनी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वरिष्ठ बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने 37 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि तिलक वर्मा ने 23 रनों का योगदान दिया। निचले क्रम में विपराज निगम ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 51 रन बनाए, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

वैभव के लिए सीखने का महत्वपूर्ण चरण

बता दें ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी अब तक कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 रन और अफगानिस्तान-ए के विरुद्ध तेजतर्रार 44 रन बनाए थे।

इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव का सामना करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और यह दौर युवा बल्लेबाज के लिए अनुभव जुटाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम और यश ठाकुर।

श्रीलंका-ए की प्लेइंग इलेवन

निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।

अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के अगले मुकाबले पर होंगी, जहां उनसे अपनी प्रतिभा के अनुरूप बड़ी पारी खेलने की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन