भोपाल: राजधानी भोपाल में सड़क पर जान जोखिम में डालने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीटी नगर थाने के पास चलती थार कार की छत पर लड़का और लड़की बैठे नजर आ रहे हैं। देर रात का बताया जा रहा यह वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने कार्रवाई की बात कही
चलती गाड़ी की छत पर बैठकर इस तरह का स्टंट करना न केवल खुद की, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही इस लापरवाही को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में आसाराम के सीने में तेज दर्द, पंचकर्म के तीसरे दिन बिगड़ी तबीयत
वायरल वीडियो की जांच की जा रही
एडीसीपी भोपाल पुलिस अनिल शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर थार गाड़ी की पहचान की जा रही है। गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान होने के बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी।

