Tuesday, October 27, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे विराट-अनुष्का: भक्ति में लीन...

मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे विराट-अनुष्का: भक्ति में लीन दिखी जोड़ी

मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे। दोनों भक्ति के रंग में रंगे दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।

 इस वीडियो में अनुष्का ताली बजाते और भक्ति मंत्रों के साथ गाते नजर आईं। दोनों कीर्तन में जाने से पहले गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे। यह कार्यक्रम कृष्णा दास के भारत दौरे का हिस्सा था।

पहले भी कीर्तन में शामिल हो चुके हैं विराट-अनुष्का

यह पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं। दोनों जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में हुई एक प्रार्थना सभा में भी पहुंचे थे।

दोनों को भारत और विदेशों में आध्यात्मिक जगहों पर जाते और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते देखा गया है।

संत प्रेमानंद से भी मिल चुके हैं विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं और कई बार वृंदावन में उनके दर्शन के लिए जा चुके हैं। पिछली बार दोनों गुरु पूर्णिमा से पहले 22 जुलाई को नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे थे।

दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश से रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर कीचड़ में चलते नजर आए।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी से नाराज मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल ने भी खरगे को घेरा

नवंबर में न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज खेलेंगे विराट

विराट कोहली 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 वनडे की सीरीज में खेलते नजर आएंगे। वे अब एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। विराट ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

37 साल के विराट वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 58.78 के औसत से 15,109 रन बनाए हैं। विराट ने वनडे में 55 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

25 to 31 October 2026
18 to 24 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन