Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबरगी बांध में बढ़ा जलस्तर, गेट खोलकर नर्मदा में छोड़ा पानी

बरगी बांध में बढ़ा जलस्तर, गेट खोलकर नर्मदा में छोड़ा पानी

जबलपुर: जिले में बारिश भले ही औसत से कम हुई हो, लेकिन मंडला, डिंडौरी और अमरकंटक क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के चलते बरगी बांध में पानी की आवक तेज हो गई है। बुधवार को बांध का जलस्तर 421.85 मीटर दर्ज किया गया, जबकि जलभराव क्षमता 93.33 प्रतिशत तक पहुंच गई।

पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए गुरुवार सुबह 11 बजे बांध के पांच गेट करीब एक-एक मीटर तक खोले गए। इन गेटों से फिलहाल करीब 760 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। जल निकासी बढ़ने से नर्मदा के घाटों पर जलस्तर करीब 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

707 क्यूमेक पानी बांध में पहुंच रहा

बरगी बांध प्रबंधन के मुताबिक 2 सितंबर की सुबह 8 बजे बांध में 707 क्यूमेक पानी की आवक दर्ज की गई थी। मौसम की स्थिति, बारिश के पूर्वानुमान और आगे होने वाली संभावित जल आवक को ध्यान में रखते हुए पांच गेट खोले गए हैं।प्रबंधन ने बताया कि बांध में आने वाले पानी और जलस्तर की स्थिति के अनुसार गेटों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा आगे घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

नर्मदा घाटों पर अलर्ट

गेट खोलने से पहले जिला प्रशासन और बांध प्रबंधन ने नर्मदा नदी के घाटों और आसपास के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी के किनारे जाने और निचले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में बारिश और पानी की आवक के आधार पर जल निकासी में बदलाव संभव है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन