Monday, June 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदेशभर में मौसम का बदला मिजाज,12 लोगों की मौत

देशभर में मौसम का बदला मिजाज,12 लोगों की मौत

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब छत्तीसगढ़ की सीमा तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। 4 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून महज नौ दिनों में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, जो इसकी तेज प्रगति को दर्शाता है।

राजस्थान से मध्यप्रदेश तक बारिश और आंधी का असर

बता दें देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा रही है। शनिवार शाम भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

हादसों में 12 लोगों की मौत

जानकारी अनुसार, खराब मौसम के कारण कई राज्यों में जनहानि की खबरें भी सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

8 राज्यों में गर्मी का कहर अब भी जारी

वहीं बारिश के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान महाराष्ट्र के यवतमाल में 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42 डिग्री, गुजरात के भावनगर में 41.9 डिग्री और राजस्थान के जैसलमेर में 40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

19 जून तक कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जून तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 31 to 6 June 2026
Bhopal- 24 to 30 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन