Wednesday, September 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजैसा जमुई में नंदन यादव का हुआ वैसा ही अंजाम होगा-मांझी

जैसा जमुई में नंदन यादव का हुआ वैसा ही अंजाम होगा-मांझी

बिहार: जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने आज हॉफ एनकाउंटर कर दिया। भागने के क्रम में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसका फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से 3 नाबालिग हैं। वहीं, अब इस घटना क्रम को लेकर राजनीति भी तेज होती दिख रही है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है।

अपने प्रिय भाइयों को समझा दें तेजस्वी- मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि, तेजस्वी यादव हमेशा कहा करते हैं कि बिहार के यादव और उत्तर प्रदेश के यादव सब मेरे भाई हैं। बड़ी अच्छी बात है। मानना चाहिए, कहना चाहिए, मैं भी कहता हूं। लेकिन अगर उन्हीं में कुछ लोग गलत काम करते हैं, तो वह ऐसा न कहें कि फिर यादव को ही चुन करके बिहार की सरकार ऐसा कर रही है। इसलिए आगे कोई ऐसी दुर्घटना न घटे, इसलिए अपने प्रिय भाइयों को कम से कम वह समझा दें कि ऐसा घटना करोगे, तो अंजाम वही होगा, जो जमुई में नंदन यादव का हुआ।

‘सीएम सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हैं’

जीतन राम मांझी ने कहा कि, आज हम बहुत संतुष्ट हैं। सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हैं कि जो उन्होंने कहा था, आज किया। मैं आगे भी कहना चाहता हूं कि भाई, राजनीतिक रूप में विरोध करना फर्ज है, विरोध करो, लेकिन राजनीति में विरोध करने का अगर दूसरा उपाय ढूंढ लिया, जैसा कि जमुई की घटना हुई, तो फिर नतीजा यही होगा कि ठोके जाओगे।

ये भी पढ़ें:‘वंदे मातरम’ के 6 अंतरे अनिवार्य करने के कानून को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

‘यह सम्राट चौधरी की सरकार है’

मांझी ने अंत में कहा कि, आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि जैसा मैं सोचता था बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उससे भी आगे बढ़कर के आज सामने आए हैं जहां तक लॉ एंड ऑर्डर सको संभालने का मामला है। 19 सितंबर की घटना है और आज 22 सितंबर है। इसी क्रम में SIT का गठन, कुछ अपराधियों का गिरफ्तारी और अंततोगत्वा सभी अपराधियों की गिरफ्तारी। मेन अभियुक्त ने जो हिम्मत किया पुलिस पर आंख दिखलाने का, उसको भी आज टांग में गोली मार कर बता दिया गया कि यह एनडीए की सरकार है। सम्राट चौधरी की सरकार

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन