Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsये कैसा धर्मगुरु! महिला से किया घिनौना काम

ये कैसा धर्मगुरु! महिला से किया घिनौना काम

मुंबई। वसई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले कथित धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने एक महिला को आध्यात्म और आस्था के नाम पर झांसा देकर उसका शोषण किया।

सोशल मीडिया में हुई पहचान

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसे कहता था- मैं शिव हूं और तुम मेरी पार्वती हो। इसी मानसिक और भावनात्मक प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने महिला को अपने जाल में फंसाया और भरोसे का फायदा उठाया। जानकारी के अनुसार, दोनों की पहचान साल 2023 में फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे आरोपी ने आध्यात्म सिखाने के नाम पर महिला का विश्वास जीत लिया और उसे अपने प्रभाव में ले लिया।

नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

वहीं महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल भी किया। मई 2025 में आरोपी ने फिर से जबरदस्ती की कोशिश की, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

जीरो FIR से गिरफ्तारी तक

बता दें शुरुआत में वसई के माणिकपुर थाने में जीरो FIR दर्ज की गई, जिसे बाद में पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।  पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया। मामले की गहराई से जांच जारी है और कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन