राघव चड्ढा के साथ कौन-कौन जा सकता है BJP में? देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। राजधानी की सियासत में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इस्तीफे के ऐलान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर उनके साथ कौन-कौन नेता पाला बदल सकता है? चड्ढा ने खुद दावा किया है कि पार्टी के कई राज्यसभा सांसद उनके साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं।

कौन हैं ये नेता?

हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ-स्पिनर रहे हरभजन सिंह, 2007 टी20 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। राजनीति में आने के बाद वे पंजाब से राज्यसभा पहुंचे और अब उनका नाम संभावित राजनीतिक बदलाव में चर्चा में है।

Latest and Breaking News on NDTV

स्वाति मालीवाल

महिला अधिकारों की मुखर आवाज और पूर्व दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष रहीं स्वाति मालीवाल लंबे समय तक सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। हाल के विवादों के चलते उनका पार्टी से टकराव भी सुर्खियों में रहा।

Latest and Breaking News on NDTV

अशोक कुमार मित्तल

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक और शिक्षा क्षेत्र के बड़े नाम अशोक मित्तल, AAP के जरिए राज्यसभा पहुंचे और अब उनका नाम भी संभावित शिफ्ट में सामने है।

Latest and Breaking News on NDTV

संदीप पाठक

AAP के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले संदीप पाठक पार्टी की चुनावी रणनीति के मास्टरमाइंड माने जाते हैं। संगठन में उनकी पकड़ काफी मजबूत रही है।

Latest and Breaking News on NDTV

विक्रमजीत सिंह साहनी

प्रवासी भारतीयों और उद्योग जगत में मजबूत पहचान रखने वाले साहनी, पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

राजिंदर गुप्ता

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन और पंजाब के बड़े उद्योगपति राजिंदर गुप्ता का नाम भी इस सियासी हलचल में जुड़ गया है।

Latest and Breaking News on NDTV

राज्यसभा में क्या बदलेंगे समीकरण?

AAP के पास फिलहाल राज्यसभा में 10 सांसद हैं- 7 पंजाब, 3 दिल्ली से। अगर दो-तिहाई सांसद वाकई साथ जाते हैं, तो पार्टी की संसदीय ताकत पर सीधा असर पड़ेगा और विपक्षी राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। इसी के साथ ही BJP को ऊपरी सदन में और मजबूती मिल सकती है।

BJP क्यों बन रही है नई पसंद?

राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए स्थिर और निर्णायक नेतृत्व जरूरी है।  इसे AAP के अंदर बढ़ते मतभेद और दिशा को लेकर असंतोष से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *