Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsआखिरी वक्त पर नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा?

आखिरी वक्त पर नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा?

दतिया: मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अंतिम समय पर बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया गया है।यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि पिछले कई महीनों से नरोत्तम मिश्रा चुनाव की तैयारी में जुटे थे और प्रदेश भाजपा ने उनका नाम केंद्रीय नेतृत्व को भी भेज दिया था।

दिल्ली फीडबैक के बाद बदला फैसला

सूत्रों के मुताबिक, 6 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद प्रदेश भाजपा ने दतिया सीट के लिए डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। लेकिन दिल्ली स्तर पर कराए गए चुनावी फीडबैक में उनकी स्थिति उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं मिली थी|बताया जा रहा है, कि उनके बेटे सुकर्ण मिश्रा को लेकर भी संगठन ने आंतरिक रिपोर्ट मंगाई थी, जिसमें माहौल पूरी तरह अनुकूल नहीं पाया गया था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने जीत की संभावना को देखते हुए आशुतोष तिवारी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

नया पावर सेंटर बनने की आशंका भी बनी वजह

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर नरोत्तम मिश्रा उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचते, तो उनके फिर से मंत्री बनने और अहम विभाग मिलने की संभावना बढ़ जाती। इससे प्रदेश की राजनीति में एक नया शक्ति केंद्र उभर सकता था। माना जा रहा है कि सत्ता और संगठन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए भी पार्टी ने यह फैसला लिया।

दिग्गज नेताओं के बीच संतुलन साधने की कोशिश

प्रदेश की राजनीति में पहले से कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे प्रभावशाली नेता सक्रिय हैं। ऐसे में भाजपा नेतृत्व किसी नए राजनीतिक शक्ति केंद्र के उभरने से बचना चाहता था। इसे भी टिकट बदलने की अहम वजह माना जा रहा है।

बूथ स्तर तक मजबूत है नरोत्तम का नेटवर्क

दतिया जिले में भाजपा के जिला पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक बड़ी संख्या में नरोत्तम मिश्रा के समर्थक सक्रिय हैं। ऐसे में संगठन के लिए चुनाव से पहले सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना आसान नहीं होगा।
उम्मीदवार घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा। भाजपा कार्यालय से निकलते समय उन्होंने नेताओं से कहा, ‘बड़ा मन करके आशीर्वाद दीजिए।’

CM और प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा भी दांव पर

यह उपचुनाव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। ऐसे में अब आशुतोष तिवारी की जीत सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि सरकार और संगठन की साख की भी परीक्षा होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन